10वीं पास के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, बिना एग्जाम होगा चयन

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने एक बार फिर बंपर वैकेंसी निकाली हैं। रेलवे में कुल मिलाकर 3,584 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10वीं और आईटीआई पास वाले उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:​ ​सरकार स्कूल में लड़कियों को आत्मरक्षा का दे रही है प्रशिक्षण- निशंक

बता दें कि ये भर्तियां कैरिज वर्क्स पेरम्बूर, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए की जाएंगी। भर्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक रेफ्रिजेशन, एसी, पास्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कारपेंटर, वेल्डर, मेडिकल लैब टेक्निशियन, वायरमैन जैसे पदों पर निकली हैं। कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654 भर्तियां होंगी।

योग्‍यता- इन पदों पर 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। तथा कुछ पदों पर 12वीं में साइंस होना अनिवार्य की गई है।

पदों की संख्या का विवरण-
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर- 1654 पद
कैरिज वर्क्स पेरम्बूर- 1208 पद
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक- 723 पद

उम्र सीमा- उम्‍मीदवार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन फीस- जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये और SC/ST/महिला/PWD उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

चयन प्रक्रिया- उम्‍मीदवारों का 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर  चयन होगा। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

आवेदन प्रक्रिया- इच्छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवारों को आवेदन करने के लिए आध‍िकार‍िक वेबसाइट https://iroams.com/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।



from Career News https://ift.tt/2P7SC6u
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments