बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जनर्लिस्ट तथा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में जनर्लिस्ट ऑफिसर तथा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। जनर्लिस्ट ऑफिसर के स्केल II तथा स्केल III के पदों पर भर्ती की जानी है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए भी अलग विज्ञप्ति वेबसाइट: bankofmaharashtra.in पर जारी की गई है। बता दें कि इस पदों के लिए 50 वैकेंसी उपलब्ध हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जनसम्पर्क अधिकारी संवीक्षा परीक्षा के परिणाम घोषित
शैक्षणिक योग्यता- योग्यता की बात की जाए तो आवेदक के पास बीटेक या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा- सभी पदों के लिए अलग अलग है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है जबकि अधिकतम आयु पदानुसार अलग अलग है।
आवेदन शुल्क- एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 118 रुपये फीस भरनी होगी वहीं बाकी कैटेगरी के उम्मीदवारों की फीस 1180 रुपये है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस माफ की गई है।
चयन प्रक्रिया- शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और उनकी उपयुक्तता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ऐसे करना होगा आवेदन- उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट: bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
from Career News https://ift.tt/2YReyWH
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments