CBSE भर्ती 2019: 357 पदों पर निकली भर्ती की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। अगर आप भी काफी समय से किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से कुल 357 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे है। सीबीएसई की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सहायक सचिव, सहायक सचिव (आईटी), विश्लेषक (आईटी), कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार के पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
यह खबर भी पढ़ें: HCRAJ में ड्राइवर व चपरासी के 3678 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना जरूरी है। सभी पदों के लिए अलग अलग योग्ताये निर्धारित की गई है।
रिक्त पदों का नाम- सहायक सचिव, सहायक सचिव (आईटी), विश्लेषक (आईटी), कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, लेखाकार, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखाकार
कुल रिक्त पदों की संख्या- 357
ग्रुप- A
सहायक सचिव - 14 पद
विश्लेषक (आईटी) - 14 पद
सहायक सचिव (आईटी) - 7 पद
ग्रुप- B
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर - 8 पद
ग्रुप- C
जूनियर असिस्टेंट - 204 पद
वरिष्ठ सहायक - 60 पद
स्टेनोग्राफर - 25 पद
अकाउंटेंट - 6 पद
जूनियर अकाउंटेंट - 19 पद
उम्र सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 27 साल तक होनी चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16 दिसंबर 2019
चयन प्रक्रिया- इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा
सैलरी- इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी लेवल 4 के तहत दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
from Career News https://ift.tt/2EgrprZ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments