NTA NEET 2020 : एनटीए नीट 2020 परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, करें अप्लाई

नई दिल्ली। हर साल देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट MBBS/MD कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना है वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन कर सकते है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने MBBS और BDS सहित अंडरग्रेजुएट लेवल के मेडिकल कोर्सेज एडमिशन के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:​ ​Police SI 2019: एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

एप्लीकेशन प्रोसेस 2 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। तथा इस बार MBBS/MD कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन 3 मई 2020 को होगा। इसका आयोजन काउंसलिंग मेडिकल काउंसिल कमेटी की तरफ से किया जाता है। परीक्षा का रिजल्ट- 4 जून 2020 को जारी किया जाएगा। 

बता दें कि 2020 नीट एग्जाम देशभर में कुल 2546 एग्जाम सेंटर पर 154 शहरों में आयोजित किया जाएगा। नीट यूजी 2020 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर देशभर के मेडिकल कालेजों, यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस और बीडीएस के कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है।

आयु सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम आयु 25 साल  तक होनी चाहिए।

ऐसे करें चेक- इस परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।



from Career News https://ift.tt/34GDWAz
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments