RSMSSB recruitment 2019: फार्मासिस्ट के 1736 पदों पर वैकेंसी, 10 जनवरी तक करे आवेदन

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 1736 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां राज्य के स्वास्थ्य विभाग के लिए की जानी हैं। इसके तहत फॉर्मासिस्ट के पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए बोर्ड ने फिर से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती: 3678 पदों की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, जल्द करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फॉर्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही राजस्थान फॉर्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में काम करने की जानकारी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
उम्र सीमा- न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष। उम्र सीमा में छूट सरकार के नियमों के तहत मिलेगी।
आवेदन शुल्क- सामान्य श्रेणी, क्रिमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग/अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 450 रुपये फीस है।
-राजस्थान गैर क्रिमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 350 रुपये फीस है।
-राजस्थान की अनुसूचित जाति एवं जनजाति और नियमानुसार पात्रता धारक सभी दिव्यांग के लिए 250 रुपये फीस है।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर मिले अंक के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर के लिए विभाग की वेबसाइट: http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
from Career News https://ift.tt/2spFzoe
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments