SSC CHSL recruitment 2019: 12वीं पास के लिए आज से आवेदन प्रकिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHSL 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी इसके साथ ही आज से शुरू हो जाएगी। आपको बता दे कि, पदों की संख्या कितनी होगी, इसे लेकर कोई घोषणा या सूचना जारी नहीं की गई है। पदों की संख्या को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंबाइंड हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (Combined Higher Secondary Examination) के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in पर जाकर 10 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: NTA NEET 2020 : एनटीए नीट 2020 परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, करें अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
पदों का विवरण-
लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC)/ जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट(JSA)
पोस्टल असिस्टेंट (PA)/सॉर्टिंग असिस्टेंट(SA)
डाटा एंट्री ऑपरेटर(DEO)
डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘A’
कर्मचारी चयन आयोग हर साल 12वीं पास उम्मीदवारों के लिये कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल(CHSL) परीक्षा आयोजित करता है। SSC CHSL एग्जाम में लगभग 14 लाख उम्मीदवार लोवर डिवीजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से एसएससी (SSC) विभिन्न मंत्रालयों, सरकारी विभागों और दफ्तरों के लिए कर्मियों को चयन करता है।
ऐसे करें आवेदन-
स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. एप्लिकेशन फॉर्म के लिंंक (SSC CHSL 2019 application form) पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारोंं को ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा।
स्टेप 4. जरूरी दस्तावेजोंं की स्कैंड कॉपी अपलोड करें और next पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब आपको एप्लिकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद submit बटन प्रेस करें।
स्टेप 6. इस प्रकार आपका एप्लिकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा।
स्टेप 7. एप्लिकेशन फॉर्म जमा होने के बाद एक कंफर्मेशन पेज आएगा। उसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।
from Career News https://ift.tt/2qZ3HxH
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments