SSC CHSL Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग में 8000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

नई दिल्ली। जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए अच्छा मौका है। SSC CHSL ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क / जूनियर सचिवालय असिस्टेंट (JSA), डाक सहायक (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट के कुल 8000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
यह खबर भी पढ़ें: Police SI 2019: एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना बहुत जरूरी है।
पदों का विवरण-
-लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय असिस्टेंट (JSA)
-डाक सहायक (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA)
-डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
-डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
उम्र सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 27 साल तक तय की गई है।
नौकरी का स्थान- नियुक्ति ऑल ओवर इंडिया में की जाएगी।
आवेदन फीस- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 और एसटी/एससी/महिलाओं और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई फीस नहीं है।
आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 दिसंबर 2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 10 दिसंबर 2019
फीस भरने की आखिरी तारीख- 12 जनवरी 2020
यह खबर भी पढ़ें: High Court Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां करें आवेदन
कंप्यूटर की परीक्षा (पेपर 1)- 16 से 27 मार्च 2020
कंप्यूटर की परीक्षा (पेपर 2)- 28 जून 2020
सैलरी- चुने गए उम्मीदवारों को 5200 से 20200 तक की सैलरी जाएगी। जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय असिस्टेंट (JSA), डाक सहायक (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) के लिए ग्रेड पे 1900 और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए 2400 ग्रेड पे शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित पेपर (सीबीटी 1 और 2 ) के जरिए होगा।
कैसे करें आवेदन- ऐसे करें आवेदन- इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट: ssc.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
from Career News https://ift.tt/2r92HHd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments