Army Agniveer Recruitment 2022: सेना में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब होगी रैली

Army Agniveer Recruitment 2022: लड़कों की तरह लड़कियों सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए सालों से तैयारी कर रही लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना की नई भर्ती अग्निपथ स्कीम के तहत महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इंडियन आर्मी रैली में भाग लेने वाली इच्छुक और योग्य लड़कियों आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

महिला अग्निवीर भर्ती की महत्वपूर्ण सूचना
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 07 सितंबर
- भर्ती रैली की संभावित तारीख 30 नवंबर से 10 दिसंबर

30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी रैली
भारतीय सेना भर्ती बोर्ड की तरफ से लखनऊ में लड़कियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक महिला उम्मीदवार 7 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते है। इंडियन आर्मी रैली का आयोजन 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

यह भी पढ़ें- हेल्थ विभाग में निकली बंपर नौकरी, आज से आवेदन शुरू, जानिए वैकेंसी डिटेल



शैक्षणिक योग्यता
सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी महिला पद पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। ग्रेडिंग सिस्टम है तो ग्रेड डी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी महिला भर्ती शुरू
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए कई राज्यों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली, लखनऊ, बिहार और झारखं के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है।

उम्र सीमा
अधिसूचना के मुताबिक, महिलाओं के लिए भी उम्र सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच तय की गई है। अभ्यर्थी का जन्म एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवार की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

रैली के लिए जरुरी फिटनेस
महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलीमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 10 फिट लॉन्ग जम्प और 3 फिट का हाई जम्प करना होगा। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sMv1wg6
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments