बिहार पुलिस में 1722 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, यहां करें अप्लाई

नई दिल्ली। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार पुलिस (Bihar Police) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ड्राइवर एवं कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत कुल 1722 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर अप्लाई कर सकते है।

यह खबर भी पढ़ें:​ IBPS SO Admit Card 2019: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

योग्यता- उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

पदों का नाम- ड्राइवर एवं कॉन्स्टेबल

रिक्त पदों की संख्या- 1722

आयु सीमा- उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2019 

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये तथा एससी/एसटी श्रेणी के आवेदकों के लिए 112 रुपये है। 

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 



from Career News https://ift.tt/2LMDucM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments