Bihar Board Live Updates: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों संकायों का ये रहा गणित
Bihar Board Inter Result 2020 Today Live updates : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे http://onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षाफल एक नजर में:-
विज्ञान संकाय का परीक्षाफल:-
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में विज्ञान संकाय में कुल 5,05,467 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 3,56,042 छात्र तथा 1,49,425 छात्राएं थीं।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के विज्ञान संकाय में कुल 2,24,971 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,62,471 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 3,601 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 3,91,199 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 77.39 प्रतिशत है।
वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल:-
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में वाणिज्य संकाय में कुल 71,004 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 47,060 छात्र तथा 23,944 छात्राएँ सम्मिलित हुए।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के वाणिज्य संकाय में कुल 43,296 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 20,514 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 2,401 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 66,215 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 93.26 प्रतिशत है।
कला संकाय का परीक्षाफल:-
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में कला संकाय में कुल 6,28,363 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,53,199 छात्र तथा 3,75,164 छात्राएँ सम्मिलित हुए।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के कला संकाय में कुल 1,75,017 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,86,454 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 50,113 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,11,745 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 81.44 प्रतिशत है।
परीक्षा में प्रदेश भर से 12 लाख पांच हजार 390 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 1283 परीक्षा केंद्र बनायें गये थे। पटना जिला की बात करें तो 71 हजार 283 परीक्षार्थी के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। हर केंद्र पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट यानी जोनल, सब जोनल और सुपर जोनल स्तर पर नियुक्त किये गये थे। इसके अलावा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती थी। महिला परीक्षार्थी की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी थीं।
बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के अंदर छेड़छाड़ करने से मना किया था। इस बार उत्तर लिखने के बायें और दायें दोनों तरफ जगह छोड़ा गया था। बायें तरफ के चौथाई में छात्र अपने प्रश्न की क्रम संख्या लिखेंगे वहीं दायीं तरफ के छोड़े गये हिस्से में कुछ नहीं लिखने को कहा था। क्योकि यह जगह परीक्षकों के द्वारा दिये गये अंक के लिए निर्धारित की गयी । इस हिस्से मे अगर कुछ लिखा जायेगा तो ऐसे परीक्षार्थी का परीक्षाफल अमान्य कर दिया गया।
कुछ दिनों पहले बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा था इंटर का रिजल्ट समय पर आएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शिक्षकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोरोनो को लेकर शैक्षिक सत्र विलंबित नहीं होगा।
पिछले साल आर्ट्स संकाय में 76.53 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। पहले स्थान पर रोहीणी रानी और मनीष कुमार (463), दूसरे स्थान पर विकास कुमार और महनूर जहां (460), तीसरे स्थान पर हर्षिता कुमारी, निषिकांत झा (458) रहे थे।
आर्ट्स में जहां 330305 छात्राएं पास हुईं, वहीं 225767 छात्र इसमें पास हुए। आर्ट्स में कुल छात्रों की संख्या 556072 थी। आर्ट्स में जहां 136858 छात्र 1st डिविजन में पास हुए, वहीं 255092 छात्र 2nd डिविजन में और 33600 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UBjmh4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments