सरकारी नौकरी: जूनियर हाईस्‍कूलों में 4 हजार टीचर और प्रिंसिपल के पदों भर्ती, जानें डिटेल्स

जॉब्स डेस्क। अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए टीचर बनने का अच्‍छा मौका है। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के जूनियर हाईस्‍कूलों में 4000 टीचर और प्रिसिंपल के पदों पर नियुक्‍तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत जल्‍द ही लिखित परीक्षा कराई जाएगी। 

यह खबर भी पढ़ें:​ ​बिहार पुलिस में 1722 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, यहां करें अप्लाई

इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार को परीक्षा कराने के लिए प्राधिकारी नामित करने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्‍ताव पर जैसी ही राज्‍य सरकार की मुहर लग जाती है फिर बेसिक शिक्षा विभाग लिखित परीक्षा कराने के बाद भर्तियां शुरू करेगा।

बता दें कि एडेड जूनियर हाईस्कूल में काफी लम्बे समय से नियुक्तियां नहीं हुई हैं। अभी कई पदों पर भर्ती उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तक ये भर्तियां प्रबंधन बीएसए के अनुमोदन से अपने स्तर से कर लिया करते थे। 

इसमें भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अब इन स्कूलों में भर्ती के लिए राज्य स्तर पर लिखित परीक्षा होगी जिसका उत्तीर्णांक भी तय होगा। प्रदेश में 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूल हैं इनमें लगभग 4 हजार पद खाली हैं।



from Career News https://ift.tt/2LNDtFd
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments