8 वीं एवं 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में फिर निकलीं बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे (RRB, Railway) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे (RRB, East Cost Railway) अप्रेंटिस एक्ट के तहत कुल 1,216 पदों पर भर्तियां करेगा. इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2019 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2020 है।
यह खबर भी पढ़ें: रिलायंस जियो ने बंद किया यह सस्ता प्लान, अब देना होगा इतना अतिरिक्त चार्ज
उम्मीदवारों को अगर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने या एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करने में कोई समस्या होती है तो वे फोन नंबर 9121276839, 9121276846 और ईमेल helpdeskrrcbbs@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
योग्यता- उम्मीदवार 8 वीं एवं 10वीं पास होना चाहिए। ट्रेड वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर और वायरमैन के लिए 8वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों का नाम- फिटर, शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, मेकैनिक, कारपेंटर, पेंटर, ट्रेड वेल्डर और अन्य
कुल रिक्त पदों की संख्या- 1,216 पद
उम्र सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल साथ ही उम्मीदवार 24 साल का नहीं होना चाहिए। उम्र सीमा की गणना 28.12.2019 के हिसाब से की जाएगी।
ऐसे होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
आवेदन फीस- जनरल, ओबीसी- 100 रुपये तथा एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी- निशुल्क है।
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
from Career News https://ift.tt/38uXXfF
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments