जनसम्पर्क अधिकारी संवीक्षा परीक्षा के परिणाम घोषित

अजमेर। राजस्थान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए जनसंपर्क अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2019 का परिणाम राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आज जारी कर दिया गया है। आयोग की सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि इस संवीक्षा परीक्षा में 81 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिये सूचना भिजवाई जा रही है। 

यह खबर भी पढ़ें:​ ​किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके आवेदन पत्र मय प्रमाणपत्रों के आयोग कार्यालय में 18 दिसंबर 2019 तक भेज दें। आयोग ने जनसंपर्क अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित की थी।



from Career News https://ift.tt/2RSnABl
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments