UPTET 2019 Admit Card: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। यूपीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड दोपहर 2 बजे जारी किए गए। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यूपीटीईटी-2019 परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा के लिए 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है वे ऑफिशियल वेबसाइट: updeled.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। या इस लिंक पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:​ ​NFC Recruitment 2019 : 12वीं के लिए नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली भर्तियां

एनआईसी से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 10,68,912 और उच्च प्राथमिक स्तर में 5,65,337 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। 5,78,376 अभ्यर्थियों ने सिर्फ प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है जबकि 74,801 अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में शामिल होना चाहते हैं। 4,90,536 अभ्यर्थियों ने दोनों स्तर की परीक्षा के लिए फार्म भरा है। 

UPTET 2019 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड-
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
- अब इसे डाउनलोड कर लें।
- आप परीक्षा केंद्र ले जाने के लिए इसका प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।



from Career News https://ift.tt/2YKux9c
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments