RRB NTPC Phase-6 Admit Card 2021 जारी, छठे चरण की रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट यहां से करें डाउनलोड

RRB NTPC Phase-6 Admit Card 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने छठे चरण की एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 1, 3, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2021 को किया जाएगा।

Click Here For Download Admit Card

छठे चरण की परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर COVID-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने से ही फेस मास्क पहनना होगा और पूरे समय इसे पहनकर रखना होगा।

How To Download RRB NTPC Phase-6 Admit Card 2021
- सबसे पहले संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए छठे चरण की परीक्षा के एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

RRB NTPC 2019 Exam Pattern
प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।
सामान्य जागरूकता - 40 अंक
गणित - 30 अंक
सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति - 30 अंक

परीक्षा से पहले जरूर ध्यान रखें
परीक्षा का प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित होगा और सीबीटी के लिए प्रश्नों के मानक आमतौर पर पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों के अनुरूप होंगे। स्टेज सीबीटी का सामान्यीकृत स्कोर उनकी योग्यता के अनुसार द्वितीय चरण सीबीटी के पात्र उम्मीदवारों की वरीयता तैयार करेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 / 3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। विभिन्न श्रेणियों में पात्रता के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक: UR-40%, EWS40%, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) -30%, SC-30%, ST-25%। पात्रता के लिए अंकों का ये प्रतिशत PwBD उम्मीदवारों को 2% तक छूट दे सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sLeRRj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments