PNB Sweeper Recruitment 2021: पंजाब नेशनल बैंक में स्वीपर के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई
PNB Sweeper Recruitment 2021: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने केरल के त्रिवेंद्रम सर्कल के लिए स्वीपर के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 17 अप्रैल 2021 है। भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक पोर्टल और समाचार पत्रों में निकाली गई थी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आज ही निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2021
Read More: कोरोना संकट के बीच फ्रेशर्स के लिए बंपर रिक्तियां निकालीं, ये कंपनी देगी 26 हजार नौकरियां
रिक्तियों का विवरण
त्रिवेंद्रम - 6 पद
पठानमथिट्टा - 4 पद
कोल्लम - 5 पद
कोट्टायम - 4 पद
इडुक्की - 2 पद
एलेप्पी - 2 पद
Latest Govt Jobs For 5th pass candidates
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार अधिकतम 9वीं कक्षा उत्तीर्ण हो सकता है। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार निरक्षर भी पीटीएस के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा
पीएनबी स्वीपर भर्ती 2021 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।
How To Apply For PNB Sweeper Recruitment 2021
उक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र डिप्टी सर्किल हेड, एचआरडी डिपार्टमेंट, पंजाब नेशनल बैंक, सर्कल ऑफिस त्रिवेंद्रम, वैष्णवी टॉवर, पास रोड अंबालाथारा, तिरुवनंतपुरम - 695026 में जमा किए जाएंगे। बोल्ड लेटर्स में लिफाफे पर रिक्रूटमेंट ऑफ पार्ट टाइम स्वीपरर्स - 2020-21 जरूर लिखें।
Web Title: Govt Jobs: PNB Sweeper Recruitment 2021 Last Date
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ghs1SD
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments