असिस्टेंट प्रोफेसर के 95 पदों पर मांगे आवेदन, मास्टर डिग्री वाले करें अप्लाई

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। बता दें कि कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज की ओर से सहायक प्रोफेसरों के कुल 95 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। योग्य उम्मीदवार DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर भी प्रकाशित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ कर अप्लाई कर सकते है।
यह खबर भी पढ़ें: Board exam 2020: 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री के साथ UGC या CSIR की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) परीक्षा पास होनी जरूरी है।
रिक्त पदों की संख्या -95
रिक्त पदों का नाम- सहायक प्रोफेसर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 दिसंबर 2019
ऐसे करें आवेदन-
-उम्मीदवार सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक साइट cvs.edu.in पर जाएं।
-वेबसाइट पर दिए गए"Job Recruitment" पर क्लिक करें।
-अब नया पेज खुलेगा, जिसमें " teaching" लिंक पर क्लिक करें,
फिर "online application for assistant professor post" पर क्लिक करें।
-अब पीडीएफ फाइल को ओपन कर ध्यान से पढ़ें।
-इसके बाद colrec.du.ac. पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
from Career News https://ift.tt/38Aifog
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments