Board exam 2020: 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह बोर्ड की वेबसाइट पर टाइम टेबल चेक कर सकते है। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।
यह खबर भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: जूनियर हाईस्कूलों में 4 हजार टीचर और प्रिंसिपल के पदों भर्ती, जानें डिटेल्स
जानकारी के मुताबिक इस बार प्रदेश बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख नियमित और करीब 4 लाख प्राइवेट श्रेणी से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं दी गई तारीखों में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2020 से शुरू होकर 27 मार्च 2020 तक जबकि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च 2020 से शुरू होकर 31 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएंगी।
ऐसे करें टाइम टेबल चेक- बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
from Career News https://ift.tt/2PFuNSG
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments