राजस्थान: काॅलेज छात्रों की बनाई जाएगी ईमेल आईडी, लिया जाएगा फीडबैक

जयपुर। राजस्थान में सरकारी महाविद्यालयों के हर छात्र की यूनिक ईमेल आईडी बनाई जाएगी जिससे शिक्षा विभाग की योजनाओं की सूचना उन तक पहुंचाने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों को उनके बारे में जानकारी दी जा सके।
यह खबर भी पढ़ें: Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास के लिए निकली 3,584 पदों पर भर्ती, देखें विवरण
कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही सभी छात्रों की ई-मेल आईडी का डाटा लिया जाएगा। ऐसा पाया गया है कि एक से ज्यादा- छात्र-छात्राएं एक ही ई-मेल आईडी से आवेदन करते हैं। इसलिए अब हर छात्र की यूनिक ई-मेल आईडी बनवाई जाएगी। इसके जरिए उन्हें कॉलेज की लाइब्रेरी,कल्चर, स्पोर्ट्स, स्किल, नैक और अन्य जानकारी उन्हें समय-समय पर दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Police SI Recruitment 2019: सब इंस्पेक्टर के 221 पदों पर आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
उन्होंने बताया कि हर छात्र तक कॉलेज आयुक्तालय, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से जुड़ी नई सूचनाएं भी पहुंचेंगी। छात्रों को प्रतियोगिताओं, दक्षता कक्षाओं से जुड़ने और नियमित उपस्थिति के लिये प्रेरित किया जा रहा है। काॅलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड का कहना है कि काॅलेजों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नियमित फीडबेैक जरूरी है।
from Career News https://ift.tt/2Lhs4xb
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments