Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास के लिए निकली 3,584 पदों पर भर्ती, देखें विवरण

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने एक बार फिर बंपर वैकेंसी निकाली हैं। दक्षिणी रेलवे (Southern Railway, RRB) कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654 पर भर्तियां करेगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 3,584 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Police SI Recruitment 2019: सब इंस्पेक्टर के 221 पदों पर आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता- इन पदों पर 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। तथा कुछ पदों पर 12वीं में साइंस होना अनिवार्य की गई है।
विभाग और पदों की संख्या का विवरण-
कैरिज वर्क्स पेरम्बूर- 1208 पद
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक- 723 पद
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर- 1654 पद
उम्र सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: SSC CHSL recruitment 2019: 12वीं पास के लिए आज से आवेदन प्रकिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
आवेदन फीस- इस भर्ती में इन पदों पर आवेदन के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया- 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://iroams.com/ पर जाना होगा।
from Career News https://ift.tt/2DI8BSo
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments