Sarkari Naukri: 12वीं पास कमा सकते हैं 63000 रुपये, दिल्ली जल बोर्ड में भरे जाएंगे 760 पद

Delhi Jal Board Bharti 2024: दिल्ली में 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के तहत दिल्ली सरकार ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के माध्यम से ग्रुप-सी के तहत कुल 760 जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। यह वैकेंसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कब अप्लाई करना, आवेदन शुल्क क्या है, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


यह भी पढ़ें- लॉ की 3 साल और 5 साल की डिग्री में क्या है अंतर….जानिए और अपना समय बचाइए

योग्यता (Delhi Jal Board Bharti 2024 Eligibility)


दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 (Delhi Jal Board Bharti 2024) के तहत कुल वैकेंसी में से 85 परसेंट डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से भरी जाएंगी और बाकी की 10 परसेंट ग्रुप सी स्टाफ से भरी जाएंगी। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री हो। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग (English Typing) आनी चाहिए। इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी की स्पीड (Hindi Typing Speed) 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।


यह भी पढ़ें- हिंदी टाइपिंग पर है कमांड तो पाएं अच्छी सैलरी, देखें यहां

चयन प्रक्रिया (Sarkari Naukri)



  • लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

आयु सीमा (Delhi Jal Board Bharti 2024 Age Limit)


इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। डिटेल जानकारी के लिए नोटिस आने का इंतजार करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट udd.delhi.gov.in चेक करते रहें। वहीं इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को महीने के 19,900 रुपये से लेकर अधिकतम 63,200 रुपये की सैलरी दी जाएगी। बता दें, सैलरी लेवल-2 के हिसाब से मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NujGLsl
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments