UP Shikshak Bharti 2020: टीजीटी, पीजीटी सहित अन्य के 17 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

UP Teacher Recruitment 2020: शिक्षक भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही 17 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में UP TGT PGT शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 31 अक्टूबर 2020 को जारी हो सकता है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के साढ़े चार हजार से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापकों के लगभग 17 हजार पदों पर होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन पदों पर जुलाई 2021 से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

Read More: पंचायती राज विभाग में बंपर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई

UP Shikshak Bharti 2020 Notification
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 21 सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर रिक्त पदों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 12949, प्रवक्ता या पीजीटी के 2609 और प्रधानाचार्य के 1453 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था।

Read More: स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

UP Teacher Bharti 2020
टीजीटी –पीजीटी शिक्षकों की भर्ती चार वर्षों के बाद और संस्था-प्रधान और प्रधानाचार्य के पदों पर सात साल बाद भर्ती होने जा रही है। पहली बार इस भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को दी जायेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के अनुपालन में सहयता प्राप्त कॉलेजों में पहले से शिक्षण कार्य कर रहें तदर्थ शिक्षकों से भी आवेदन लिए जायेंगें। उन्हने उनके सेवाकाल के अनुरूप वेटेज दिया जायेगा। सेवाकाल का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगें. इन भर्तियों में एमएड, पीएचडी और खेल का वेटेज नहीं दिया जायेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kI6m5s
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments