SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2021: सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, सीधे यहां से करें डाउनलोड
SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने NRC, ER, NER, KKR, SR, NWR, MPR, CR, WR सहित सभी रीजन के लिए सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वे SSC की रीजनल वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने क्रडेंशियल्स की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड पर अंकित निर्देशों को जरूर पढ़ें और उनका पालन करें।
एसएससी सीएचएसएल टियर-2 का आयोजन 14 फरवरी 2021 (रविवार) को किया जाना है। उम्मीदवार अपनी रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिख रहे लिंक की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CHSL एप्लिकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक भी SSC NR, SSC NER और SSC ER वेबसाइटों पर उपलब्ध है। एग्जाम डेट, सेंटर और टाइम का लिंक भी रीजनल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। कोई भी अन्य जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qeZG1f
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments